शब्द कार्यक्रम के माध्यम से साहित्य सृजन एवं शैक्षणिक चेतना से बच्चों को दी गई नई दिशा!

  • माहपुर पक्का तालाब स्थित आरएस एक्सेल इंग्लिश एकेडमी में बच्चों को छात्रवृत्ति, लैपटॉप व टैबलेट का किया गया वितरण
  • कवि सम्मेलन में हास्य रचनाएं सुन हंसी से लोटपोट हुए लोग
    फतेहपुर(वी.टी)। शहर के माहपुर पक्का तालाब स्थित आरएसएक्सेल इंग्लिश अकेड़मी के प्रांगण में शब्द नामक एक प्रबुद्ध एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथियों संजीव, शिव शंकर,विक्रम सिंह, शिवेंद्र प्रताप, ज्ञानेंद्र,कौशलेंद्र,रामकुमार मौर्य के माल्यार्पण वंदना एवं दीप प्राजूलन के साथ हुआ। मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन, बच्चों द्वारा लगाई गई ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत बच्चों को छात्रवृत्ति लैपटॉप टेबलेट वितरण रहा। कवि सम्मेलन में हास्य रस कवि राज,स्वयं श्रीवास्तव, शब्द शिरोमणि हेमंत पांडे एवं प्रसून ने रचनाओं एवं कविता वचन से लोगों को जमकर गुदगुदाते हुए माहौल काव्यमय बना दिया। प्रबंधक मयूर गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।कहा कि विद्यार्थियों में परिश्रम प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में यह कार्यक्रम एक सशक्त कम है। मुख्य अतिथि ने कहा कि शब्द कार्यक्रम ने संदेश दिया है कि साहित्य शिक्षा और अभिव्यक्ति जब एक मंच पर आते हैं तो नई पीढ़ी में सृजनशीलता और चिंतन का विकास होता है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबिक ज्ञान तक सीमित न रख कर उन्हें विचारशील अभिव्यक्ति पूर्ण बनाना रहा। इस मौके पर अध्यक्ष रुकमिणि गुप्ता, भावना गुप्ता, अंजना गुप्ता, खुशबू जायसवाल,प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या वीणा श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव जयश्री,शशि सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

More From Author

जीनियस एक्सपो में बच्चों ने विभिन्न नवाचारी मॉडलों से उत्कृष्ट शिक्षा की दी सीख!

केंद्रीय राज्य मंत्री ने वीबी जी राम जी योजना के प्रति लोगों को किया जागरूक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *