पूजन व माल्यार्पण के बाद गोष्ठी में भगवान विश्वकर्मा के योगदान पर डाला प्रकाश
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजन और माल्यार्पण से हुई। प्रेमनाथ विश्वकर्मा, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, राजकरण विश्वकर्मा, गिरजा शंकर विश्वकर्मा और लखन विश्वकर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
इसके बाद आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव समरथ पाल ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का दिव्य शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने देवताओं के लिए महल, भवन, अस्त्र-शस्त्र और दिव्य नगरों का निर्माण किया। भगवान विश्वकर्मा निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला और तकनीकी कौशल के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती मेहनतकश और शिल्पकार समाज के योगदान को सम्मान देने का अवसर भी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रवक्ता जगदीश सिंह, डॉ. राम नरेश पटेल, राम किशोर प्रजापति, अरुणेश पांडे, डीजी कुशवाहा, मनोज यादव, सुनील उमराव, सुशील दोषी, चंदन पाल, आरती पाल, नंदू पाल, हीरा लाल साहू, ज्ञान सिंह, सुहैल खान हेमू, रिशु तिवारी, राजबाबू यादव, अनिल यादव, नागेंद्र यादव, कामता प्रसाद, विमलेश पटेल, अजय लोहिया, शीलेन्द्र मिश्रा, शिव सिंह, राम भवन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
