जीनियस एक्सपो में बच्चों ने विभिन्न नवाचारी मॉडलों से उत्कृष्ट शिक्षा की दी सीख!

  • कलेक्टर गंज स्थित दि ओक पब्लिक स्कूल में हुई लिटिल जीनियस एक्सपो प्रदर्शनी
    फतेहपुर(वी.टी)शहर के कलेक्टर गंज स्थित दि ओक पब्लिक स्कूल में लिटिल जीनियस एक्सपो का भव्य आयोजन किया गया। शैक्षणिक प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान गणित सामाजिक विज्ञान और कंप्यूटर जैसे विभिन्न विषयों से जुड़े नवचरी मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार समझाएं और व्यावहारिक सीख का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था जिन्होंने उनकी हौसला अफजाई कर कार्यक्रम की प्रशंसा की। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने मुख्य अतिथि के तौर पर बच्चों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें ऐसे ही नवाचारी विषयों में प्रयोगात्मक शिक्षा के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को ज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने वाला बताया। विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को प्रयोग आधारित शिक्षा की ओर प्रेरित करते हैं।

More From Author

विद्यालयों में धूमधाम के साथ मनाया गया बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस!

शब्द कार्यक्रम के माध्यम से साहित्य सृजन एवं शैक्षणिक चेतना से बच्चों को दी गई नई दिशा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *