सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बच्चों ने लोगों में पैदा किया देश प्रेम का जज्बा
शहर के गंगानगर स्थित सरस्वती बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल मैं बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पीले वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर की गई।
ज्ञान,संगीत और कला की देवी की आराधना के बाद बसंत ऋतु का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य मोहित कुमार शुक्ला वह शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई जिसमें प्रधानाचार्य ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी के जीवन व उनके द्वारा आजादी की लड़ाई में दिए गए योगदान का बखान किया। उधर कलेक्टर गंज स्थित थे ओके पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पीले वस्त्र पहने बच्चों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। तत्पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस भी मनाया गया। प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह ने नेताजी के जीवन वृतांत हुआ आजादी में दिए गए योगदान की जानकारी दी। छोटे बच्चों को अक्षर लेखन की परंपरा भी आयोजित की गई। विद्यालय डायरेक्टर रोहित सोलंकी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। राधा नगर के सरस्वती पुरम स्थित जय मां सरस्वती बल मंदिर इंटर कॉलेज में बच्चों ने मां सरस्वती व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों में देश प्रेम का जज्बा पैदा किया। प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को देश प्रेम के वास्तविक रूप से अपने जाने पर जोर देते हुए देश सेवा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने देश के कानून व्यवस्था का सम्मान करने की नसीहत दी। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष शिवपाल पांडे सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।
