संस्कृति एवं शक्ति समागम यात्रा में मां सरस्वती के साथ दिखी भारत के विभिन्न प्रांतो की सांस्कृतिक झलक!

लोगों ने यात्रा का जगह-जगह किया भाव स्वागत मिष्ठान वितरण कर बच्चों को पिलाया पानी

सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज हरिहरगंज पूर्वी शिवपुरम में प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में संस्कृति एवं शक्ति की समागम यात्रा निकाली गई। भव्य रथ में विराजमान मां सरस्वती उनके आगे पीले वस्त्र धारण किए हुए बालिकाएं शंख ध्वनि करते हुए सबके मन को मोहित कर रही थी। बैंड बजाते हुए बच्चे वातावरण को भक्ति मय बनाते रहे। पीछे विभिन्न प्रांतो की सांस्कृतिक झांकियां भारत की विविधता में एकता का सजीव चित्रण कर रही थी।सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज और उसके पीछे भारतीय सशस्त्र जल,थल,वायु की सैन्य टुकड़िया सशक्त भारत का संदेश दे रही थी।शहीदों की झांकियां और भारतीय संस्कृति के संरक्षक वीर शिवाजी की झांकी पूरे वातावरण में वीरता का संचार कर रही थी।विभिन्न परिधानों में सुसज्जित बच्चे मां सरस्वती की आराधना के साथ अखंड भारत, अजेय भारत का उद्घोष करते हुए जनमानस में राष्ट्रीयता का संचार कर रहे थे। समागम यात्रा कलक्टर गंज से अटल चौराहा, आईटीआई रोड, पटेल नगर चौराहा,शादीपुर चौराहा से स्टेशन होकर हरिहरगंज से विद्यालय पहुंची। यात्रा को रोक-रोक कर लोगों ने मां सरस्वती की पूजा तथा बच्चों को पानी और मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान अवशेष जायसवाल,अंतुल अवस्थी, अतीश पासवान, आशीष के अलावा विद्यालय प्रधानाचार्य धीरेंद्र, सक्षम, भुवन,भूपेंद्र,आशीष,देवेश,प्रवीण सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

More From Author

जयराज मान सिंह एडवोकेट हाईप्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा, मैनेजर अंकित मिश्रा निकला हत्यारा!

विद्यालयों में धूमधाम के साथ मनाया गया बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *