वृद्धजनों के बीच मनाया विराज शास्त्री का जन्मदिवस

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। ग्राम मवैया स्थित वृद्धाश्रम में भाजपा युवा नेता विराज शास्त्री का जन्मदिवस बुजुर्गों के बीच सादगी, आत्मीयता और सेवा भाव के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनके बीच खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को फल, बिस्कुट एवं कोल्ड्रिंक वितरित किए। साथ ही सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनके स्वास्थ्य और सुख-दुख की जानकारी भी ली। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। विराज शास्त्री ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसर पर जरूरतमंद और बुजुर्गों के बीच समय बिताने से मन को आत्मिक संतुष्टि मिलती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव रखना चाहिए। बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में लोग अपने व्यस्त समय के कारण बुजुर्गों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। ऐसे में जरूरत है कि हम उनके साथ समय बिताएं, उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें यह एहसास कराएं कि समाज और परिवार में उनका महत्व आज भी उतना ही है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने विराज शास्त्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. अमित मिश्रा, नीटू, धनंजय द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, अमित शिवहरे, विनोद सिंह, अंतुल अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।वृद्धजनों के बीच मनाया विराज शास्त्री का जन्मदिवस

More From Author

सीएमओ की कार्यशैली के विरोध में चिकित्साधिकारियों का सामूहिक ज्ञापन, सुधार नहीं होने पर प्रशासनिक प्रभार छोड़ने की चेतावनी

पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *