धुन्नी भैया की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

फतेहपुर (वन्दना टाइम्स)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के अल्लीपुर मंडल में पूर्व राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नौबस्ता घाट पर पूजन-अर्चन के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। हजारों की संख्या में बाइक और साइकिल सवार कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा नौबस्ता घाट से शुरू होकर सैदपुरा चौराहा, अल्लीपुर मार्केट और बहेरा शादात होते हुए चौकी चौराहा पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के जयघोष लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
चौकी चौराहा पहुंचने पर पूर्व राज्य मंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधान डॉ. हसीन अंसारी, मलखान सिंह, राजकुमार आदि ने स्टॉल लगाकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को नाश्ता कराया और उनका स्वागत किया।
पूर्व राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्हीं के बलिदान के कारण आज देशवासी अमन-चैन के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले महान योद्धाओं को याद करते हुए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
यात्रा में ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह, प्रधान गौरव प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, डॉ. हसीन अंसारी, राशिद भाई, भुट्टू भाई, राजा सिंह, महेश कुमार जिला पंचायत सदस्य, महमूद कुरैशी, अली अहमद, नबी अहमद, चांद बाबू, चक्कर सिंह, डॉ. शोएब समेत हजारों कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर चंदेल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

More From Author

डीएम, एसपी, सीडीओ व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां

रेखा मिश्रा के पति पर मुकदमों से भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *