धाता ब्लॉक के सधुवापुर में सपा का जनसंपर्क कार्यक्रम, 2027 में अखिलेश सरकार बनाने की अपील

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। धाता ब्लॉक के ग्राम सधुवापुर मजरे पउली में समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी के रूप में इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी द्वारा “आओ मिलकर बनाए, अखिलेश सरकार” विषय पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अफसर अली मुख्य अतिथि तथा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष महफूज खान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेक्टर अध्यक्ष मोहम्मद हुजैफा सिद्दीकी समेत पउली सेक्टर के सभी बूथ अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी ने वर्ष 2012 से 2017 तक की समाजवादी पार्टी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए 108 और 100 नंबर सेवा, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन, लोहिया आवास तथा एक्सप्रेसवे जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार, छात्र, किसान और महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।
मुख्य अतिथि डॉ. अफसर अली ने अपने संबोधन में दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। वहीं शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष महफूज खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये वार्षिक सहायता तथा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसी घोषणाओं को लागू किया जाएगा।
कार्यक्रम में विजय कुमार, नथन पटेल, रंजीत कुमार, आनंद कोरी, विमल कुमार, अंसार कुरैशी, श्याम सुंदर सिंह, छोटेलाल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, शिवराज सिंह, इंदल सिंह, दीपू सिंह, जालंधर सिंह, जयचंद सिंह, राम लखन, सूरज यादव, सुनील यादव, चंद्रभान, योगेंद्र सिंह, सुरेश पाल, रामकृपाल, कल्लू भाई, श्रीपाल, रवि करण, अमित कुमार, शिव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

More From Author

सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी या मिलीभगत? प्रसव सेवाओं में निजी नर्सिंग होम का बढ़ता दखल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *