लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन ने कुसुंभी को दी शुद्ध पेयजल की सौगात

फतेहपुर (वी.टी)। लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के कुसुंभी गांव में स्थापित 20 हजार लीटर क्षमता के आरओ प्लांट का लोकार्पण उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष विराज शास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र विभाकर शास्त्री ने उनका स्वागत किया। लोकार्पण के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आरओ प्लांट का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से शुद्ध पेयजल का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ लेने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरओ प्लांट को ग्राम विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी मिशन को फाउंडेशन आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में सतीश महाना ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिकिशन शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फाउंडेशन अध्यक्ष विराज शास्त्री ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह, शॉल एवं 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, महामंत्री पुष्पराज पटेल, डॉ. अमित मिश्रा नीतू, धनंजय द्विवेदी, शिवा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

More From Author

अब नहीं चलेगी “साहब मीटिंग में हैं” वाली कहानी, डीएम की नई व्यवस्था से अफसरों की बढ़ी धड़कनें!

कवियों ने कविता के माध्यम से दिया समाज को जागरूकता का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *