फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एसओजी और इंटेलिजेंस टीम के कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव तथा इंटेलिजेंस प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा सहित उनकी पूरी टीम को लाइन भेजा गया है। एसओजी टीम से सतपाल सिंह, शैलेंद्र कुशवाहा, अमन सिंह, राहुल कुमार और अभिमन्यु सिंह पटेल को लाइन हाजिर किया गया है।
वहीं इंटेलिजेंस टीम के सदस्य मनोज मौर्य, पवन चौधरी, राम सिंह पटेल, विवेक कुमार, विकास कुमार और हरीश कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई के बाद विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि अभी तक लाइन हाजिर किए जाने के पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
You May Also Like
More From Author
खेत में मिला वृद्ध महिला का संदिग्ध शव, हत्या की आशंका
