लेखपाल भर्ती परीक्षा:7 केंद्रों में शामिल हुए 83 फ़ीसदी अभ्यर्थी
-केंद्रों में सघन तलाशी के बीच मिला प्रवेश
-डीएम-एसपी ने निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
फतेहपुर(वी.टी)। कड़ी सुरक्षा के बीच लेखपाल भर्ती परीक्षा यहां 07 केंद्रों में सकुशल संपन्न हो गई। केंद्रों में 2664 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 2234परीक्षार्थी ही शामिल हुए।430 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।परीक्षा की सुचिता का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी की क्रियाशीलता सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंनें संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।परीक्षा के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आंसर सीट को पहले ट्रेजरी और फिर लखनऊ के लिए भेज दिया गया।
लेखपाल भर्ती की परीक्षा जिले के 07 केंद्रों में प्रातः10 से 12 बजे तक आयोजित की गई।निर्धारित समय से 2घंटे पहले ही परीक्षार्थियों का केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गया था। दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश सघन तलाशी के बीच दिया गया।उन्हें इलेक्ट्रॉनिक सामग्री एवं मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी।एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षार्थियों को आईडी प्रूफ के मिलान के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया।यहां एएस इंटर कॉलेज में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में 316 परीक्षा में शामिल हुए 68 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।महिला महाविद्यालय में पंजीकृत 384 में 339 ही परीक्षा में शामिल हुए और 45 ने परीक्षा छोड़ दी।जीजीआईसी में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में 323 परीक्षा में शामिल हुए और 61ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया जबकि राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में 322 परीक्षा में शामिल हुए और 62 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में 403 ने परीक्षा में हिस्सा लिया 77 ने परीक्षा छोड़ दी। मुस्लिम इंटर कॉलेज में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में 322 परीक्षा में शामिल हुए और 65 ने परीक्षा छोड़ दी।निरंकारी इंटर कॉलेज में पंजीकृत 264 परीक्षार्थियों में 55 ने परीक्षा छोड़ दी यहां केवल 209 परीक्षार्थी ही शामिल हुए।सभी केंद्रों में 2664 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 2234 परीक्षा में शामिल हुए और 430 अनुपस्थित रहे।इस दौरान परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटरों ने केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा की सुचिता का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 2 केंद्रों को देखा।यहां पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा।स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थाकों निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टॉप में भी सुरक्षा के इंतजाम रहें जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय भी मौजूद रहे।
