निधि गुप्ता वत्स का नया सिस्टम वीसी से हाजिरी तय

हर दिन वीसी के जरिए अधिकारियों की उपस्थिति जांच रही हैं डीएम
-मटरगस्त अधिकारियों के लिए उपस्थिति बन रही फांस
-आमजन में जा रहा सकारात्मक संदेश

फतेहपुर(वी.टी)। मनमौजी रहे अधिकारियों पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स का नवीन प्रयोग रंग ला रहा है।जनसुनवाई के दौरान कार्यालय से नदारत रहने वाले अधिकारियों के लिए वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी से जुड़ना कार्यालय में उनके पहुंचने को पक्का कर रहा है।मटरगश्ती करने वाले अधिकारियों के लिए यह प्रयोग अब फांस बन गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि शासन की मंशा के अनुरूप हर अधिकारी को अपने कार्यालय में बैठ कर आने वाले लोगों की समस्याओं को प्रातः10 से 12 बजे तक सुन उनका निराकरण करना है।इसी के चलते उन्होंने एक नया प्रयोग शुरू किया है जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अधिकारी जुड़ते हैं।इस दौरान आने वाली शिकायतों को त्वरित तौर पर उन तक भेजा जाता है और उसका नतीजा यह है कि समाधान भी जल्द ही हो जाता है।सबसे खास बात यह है कि अब तक कार्यालय से नदारत रहने वाले अधिकारियों के लिए जिलाधिकारी का यह प्रयोग उनके लिए गले की फांस बनता जा रहा है।
अधिकारियों को अपने दफ्तर में हर हाल में 10 से 12 बजे तक बैठ कर जन सुनवाई करना ही है।उन्होंने कहा है कि इससे जनपद स्तरीय अधिकारियों की प्रातः 10बजे कार्यालय में बैठने की उपस्थिति सुनिश्चित हो जाती है और जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारी से उसके समाधान को लेकर दिशा निर्देश दे दिए जाते हैं।यह प्रयोग आमजन में सकारात्मक संदेश देने का काम कर रहा है तो शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालयों में बैठ कर जनसुनवाई एवं समस्याओं के निराकरण को भी बल मिल रहा है।

More From Author

नौकरी पाने का सुनहरा मौका आईटीआई परिसर में रोजगार मेला

डीएम-एसपी की निगरानी में शांतिपूर्ण हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 430 रहे अनुपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *