गर्मी और लू का असर, डीएम बोलीं, हाइड्रेशन रखें दुरुस्त, सतर्क रहें

डीएम ने जारी की एडवाइजरी,शिशुओं एवं बुजुर्गों का भी खास ख्याल रखना को कहा
फतेहपुर(वी.टी)। बढ़े तापमान के बाद हाइड्रेशन के साथ-साथ शिशुओं की देखभाल एवं सावधानी बरतने को लेकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जितना संभव हो सके दोपहर में घरों के बाहर न निकले और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। ओंआरएस,नींबू पानी,छाछ,नारियल पानी का सेवन करें।बाहर निकलते समय पानी की बोतल भी साथ रखें।ज्यादा चाय काफी और ठंडा ड्रिंक से बचें।बच्चों और बुजुर्गों को समय-समय पर घर के लोग पानी पिलाते रहें।धूप से आने के तुरंत बाद बहुत ठंडा पानी ना पिया जाए।
‌ जिला प्रशासन ने शिशुओं का भी खास ध्यान रखने को कहा है।बच्चों को मौसम के अनुसार हल्के एवं आरामदायक कपड़े पहने,समय पर दूध,पानी देते रहने,तेज धूप,धूल एवं ठंडी हवा से शिशुओं को बचाकर रखने,बच्चों की त्वचा और शरीर का तापमान नियमित जांचते रहने,घर का वातावरण साफ एवं हवादार रखने के साथ ही ज्यादा गर्मी घबराहट या सुस्ती दिखे तो डॉक्टर से सलाह लेने को भी कहा है।
बदल रहे मौसम के चलते सुबह शाम के तापमान में बदलाव के अनुसार कपड़े पहने जाएं।धूप और बारिश दोनों से बचाव के लिए छाता का प्रयोग किया जाए।पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने को कहा गया है।बाहर का बासी या खुला खाना खाने से बचने,बच्चों एवं बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखने के अलावा मौसम विभाग की चेतावनियों पर विशेष नजर रखने को कहा है जिससे बदलते मौसम में बढ़ी गर्मी से सुरक्षित रहा जा सके।

More From Author

👉”छोटी चोरी का खुलासा कर वाहवाही लूट रही खागा पुलिस, बड़ी चोरियां अब भी चुनौती”

नौकरी पाने का सुनहरा मौका आईटीआई परिसर में रोजगार मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *