आंधी-तूफान के घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम


फतेहपुर, 14 मई। आंधी-तूफान से घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. अविनाश त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
एडीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि सभी घायलों का प्राथमिकता के आधार पर समुचित इलाज कराया जाए और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने घायलों एवं परिजनों को शासन की ओर से मिलने वाली अनुमन्य अहेतुक सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

तेज आंधी-तूफान का कहर फतेहपुर में नौ की मौत, कई घायल

खजुआ-बिंदकी कस्बे के बीच में OYO होटल पर कार्रवाई के बाद उठे सवाल!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *