फतेहपुर(वी.टी)। जिले में बुधवार भोर पहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब बारातियों से भरी एक स्कूल बस खड़े डंपर से जा टकराई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव के पास हुआ। बारात से लौट रही ए.आर. इंटर कॉलेज, सेमौर गाजीपुर की स्कूल बस अचानक सड़क किनारे खड़े डंपर से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना ने स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है क्योंकि स्कूल बस का इस्तेमाल बारातियों को ढोने में किया जा रहा था। वहीं, एआरटीओ प्रवर्तन विभाग को भी इसकी भनक तक नहीं लगी जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और परिजनों में कोहराम मचा है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- स्कूल बस से ढोई जा रही थी बारात, हादसे में 5 की हालत नाजुक
स्कूल बस से ढोई जा रही थी बारात, हादसे में 5 की हालत नाजुक
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपितों को आजीवन कारावास
