प्लेवे इंग्लिश स्कूल का शानदार रिजल्ट सौम्या 12वीं में टॉपर, अम्बर ने 10वीं में मारी बाज़ी

प्लेवे इंग्लिश स्कूल 12वीं की छात्रा सौम्या अग्निहोत्री व 10वीं के छात्र अम्बर बाजपेई ने किया टाप

-प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने सफल छात्रों का मुंह मीठा करा दिया आशीर्वाद 

फतेहपुर (वी.टी)। आईएससी 12वीं एवं आईसीएसई दसवीं का रिजल्ट घोषित होते ही प्लेवे इंग्लिश स्कूल के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। आईएससी 12वीं की परीक्षा में सौम्या अग्निहोत्री ने 93 फ़ीसदी अंक  व आईसीएसई दसवीं की परीक्षा में अम्बर वाजपेई ने 97.4 फ़ीसदी अंकों के साथ विद्यालय टाप कर सफलता का परचम लहराया। 

        कक्षा 12वीं के शक्ति सिंह ने 91.5 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अनुष्का श्रीवास्तव 87.5 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान तथा दसवीं में प्रारब्ध सिंह ने 93.4 फ़ीसदी अंक के साथ द्वितीय स्थान आदित्य मौर्य ने 92.8 फ़ीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने बोर्ड परीक्षा में सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कहां की देश के योग्य नागरिक बनने के  साथ एक अच्छे इंसान भी बने और माता-पिता का सम्मान बढ़ा  विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाएं।

      प्रधानाचार्या इरम जाफरी ने बताया कि इंटर व हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों का मुंह मीठा करा आशीर्वाद दिया। कक्षा 12 की टॉपर ने बताया कि इस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। बेहतर सफलता हासिल करने वाले बच्चों ने इसका श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

More From Author

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली तमंचा बराबर

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *