फतेहपुर(वीटी)। खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। फरार अभियुक्त बबलू सिंगरौर की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सात पुलिस टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने फरार आरोपी बबलू सिंगरौर पर घोषित 25 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस मामले में खागा कोतवाली पुलिस पहले ही दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि तीसरे आरोपी बबलू सिंगरौर की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है जबकि पुलिस मामले के जल्द खुलासे और फरार आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस की सात टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित, सात टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं
लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित, सात टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं
You May Also Like
More From Author
मंगेतर के सामने युवती से हैवानियत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
