सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन

फतेहपुर(वी.टी)। सीमित संसाधनों और नए अग्निशमन केंद्र खोले जाने की उम्मीद के बीच विभाग काम करने को मजबूर है।इस वर्ष अग्नि शमन विभाग करीब 1000 बीघे की फसल को जलने से बचाया है।ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चला अग्निकांड से कैसे बचा जाय इसकी जानकारी लोगों को दी गई है। जनपद में अग्निकांडो से न केवल किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है बल्कि व्यापारियों को भी भारी नुकसान हो रहा है।प्रति वर्ष अग्निकांडो की हो रही घटनाओं से यहां के लोगों में चिंता साफ देखी जा सकती है।जनपद मुख्यालय के अलावा बिंदकी व खागा तहसील मुख्यालय में अग्निशमन केंद्र स्थापित किए गए हैं जो बढ़ती आबादी के बाद नकाफी साबित हो रहे हैं।ग्रामीण इलाकों में होने वाली घटनाओं में काफी प्रयास के बाद भी विभाग समय से नहीं पहुंच पाता जिससे अग्नि के तांडव में हजारों बीघे की फसल जलकर राख हो जाती है।अग्निशमन अधिकारी जगवीर सिंह ने बताया कि इस समय तीन अग्निशमन केंद्र संचालित है जिसमें स्टाफ की कमी है। मौजूदा समय में 40स्टाफ है जबकि 30 जवानों की कमी अभी है फिर भी लोगों की उम्मीद में विभाग खरा उतर रहा है। विभाग के पास उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चार बड़ी गाड़ियां हैं इसके अलावा छोटी गाड़ी व मोटरसाइकिल भी हैं जो होने वाली घटनाओं में तुरंत पहुंचती है।श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही एक बड़ी गाड़ी जनपद को मिल जाएगी।अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अगले वर्ष असोथर  कस्बे में अग्निशमन केंद्र शुरू हो जाएगा इसके अलावा जहानाबाद और हथगाम कस्बे में भी अग्निशमन केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव दिया गया है।उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 150 अग्नि सचेतक बनाए गए हैं जो ग्रामीण इलाकों में अग्निकांड  से कैसे बचा जाय इसकी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिंदकी कस्बे में अग्निशमन केंद्र की नयी इमारत बनाई जानी है।14 करोड़ रुपए स्वीकृत किया जा चुका है जो निर्धारित समय से बन कर तैयार हो जाएगा।यदि पिछले कई सालों की घटनाओं पर एक नजर डाली जाए तो इस वर्ष 150अग्निकांड की घटनायें हुई है फिर भी 1000 बीघे की फसल बचाई गई है।अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि हम सेवा करते हैं बचाने के लिए अपने आदर्श वाक्य के अनुसार 24 घंटे तैयार रहते हैं।

More From Author

नारी शक्ति वंदन विल के समर्थन में भाजपा ने निकाली स्कूटी रैली व चलाया हस्ताक्षर अभियान

सत्ताधारी सभासद ने बेची प्रेस क्लब की जमीन, डीएम के आदेश पर निर्माण रुका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *