फतेहपुर (वी.टी)। भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारियों व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन विल के समर्थन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली आईटीआई मैदान से होते हुए पटेल नगर चौराहा, बुलेट चौराहा से पथरकटा चौराहा से आईटीआई मैदान में पूर्ण हुई। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाज में सभी को बराबरी का हक देने के उद्देश्य से सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। मातृशक्तियों को सशक्त बनाने को लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने वाले समय में बड़े मजबूत आधार के रूप में देखा जायेगा। मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि डां भीमराव अंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन विल के समर्थन में पार्टी द्वारा हस्ताक्षर बैनर लगाया गया। बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक दूसरे का हांथ पकड़ नारी दीवार बना सशक्तिकरण का सन्देश दिया। इस दौरान जिला महामंत्री सुशीला मौर्या,रेखा सरोज,सुनिधि तिवारी, आशुतोष त्रिवेदी,पंकज त्रिपाठी पुष्पराज पटेल विमलेश पांन्डेय सहित पार्टी पदाधिकारीयों द्वारा हस्ताक्षर अभियान में सकारात्मक योगदान दिया गया। महाविद्यालय की छात्राएं व बड़ी संख्या में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्साह से हस्ताक्षर करके विल को समर्थन दिया । इस मौके पर गायत्री सिंह, मंजू शुक्ला, बबुनी निषाद, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, विजय लक्ष्मी साहू, शैल त्रिपाठी, मधु शर्मा, संजना द्विवेदी, रेखा सरोज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- नारी शक्ति वंदन विल के समर्थन में भाजपा ने निकाली स्कूटी रैली व चलाया हस्ताक्षर अभियान
नारी शक्ति वंदन विल के समर्थन में भाजपा ने निकाली स्कूटी रैली व चलाया हस्ताक्षर अभियान
You May Also Like
More From Author
भाजपा पर संविधान खत्म करने और भ्रष्टाचार के आरोप
