फतेहपुर (वीटी)। सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह की निर्धारित की गई तिथि के तहत सोमवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उप जिलाधिकारियों ने सभासदों को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। सोमवार को नगर पालिका परिषद फतेहपुर में नामित सभासद अभिषेक श्रीवास्तव, विकास गुप्त, सुनिधि तिवारी, अभिलाषा सिंह एवं ज्ञाना पासवान को एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव ने अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, ईओ रविंद्र कुमार सहित अन्य बोर्ड सदस्यों दीपक कुमार मौर्य, विनय तिवारी, अखिलेश, सुनील गुप्ता, मुन्नी लाल, संजय लाला, आतिश पासवान, टीकू सहित तमाम लोगों की मौजूदगी में शपथ दिलाई।उधर खखरेरु नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान की मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी फतेहपुर ने तीनों नामित सभासदों हेमा सिंह, विनय त्रिपाठी, प्रेम मोहन साहू को शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा की अपर्णा सिंह गौतम, चेयरमैन ज्ञानचन्द्र केशरवानी, अधिशाषी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वही नगर पंचायत हथगांव में पूर्व राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह एवं ईओ देवहूति पांडेय की मौजूदगी में एसडीम खागा अभिनीत कुमार ने नामित सभासदों गणेशी लाल साहू, विनीत कुमार तिवारी, अभिषेक दिवाकर को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उधर आदर्श नगर पंचायत जहानाबाद में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल एवं अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह की मौजूदगी में एसडीएम बिंदकी प्रदीप कुमार रमन ने गीता गुप्ता राजेश बाजपेई रामबली निषाद को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई तमाम लोग मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- नामित सभासदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न
नामित सभासदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
