फतेहपुर (वी.टी)। मडैंयन मौरंग खदान चालू होने के बाद से कस्बे में ओवरलोड वाहनों की संख्या में भारी वृद्धि हो गई है।ओवरलोड ट्रैक्टर एवं डंम्फर दिन-रात सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कस्बा के रहने वाले महेंद्र यादव,हरिकिशन, राघवेंद्र सिंह,संदीप का कहना है कि ओवरलोड वाहन अक्सर कस्बा की बाजारों में प्रवेश कर जाते हैं जिससे सड़क पर जाम लग जाता है।बाजार में बच्चे,बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए खतरा बना रहता है।राहगीरों,साइकिल सवारों और दोपहिया वाहन चालकों के चोटहिल होने का भी जोखिम बना रहता है।ओवरलोडिंग के कारण वाहनों के अचानक टायर फटने,स्टेयरिंग फेल होने और इंजन ओवर हीटिंग जैसी कई तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होने पर स्थित विकट हो सकती है।पुलिस भी इन ओवरलोड वाहनों को रोक पाने में नाकाम हुई है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- ओवरलोड वाहनों ने कस्बावासियों का जीना किया हराम
ओवरलोड वाहनों ने कस्बावासियों का जीना किया हराम
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
कोटेदार द्वारा हर यूनिट में एक किलो कटौती पर भडके अढावल के ग्रामीण
