कोटेदार द्वारा हर यूनिट में एक किलो कटौती पर भडके अढावल के ग्रामीण

फतेहपुर (वी.टी)। धाता विकास खंड के अढावल गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कोटेदार द्वारा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।कार्डधारियों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार प्रति यूनिट एक किलो राशन काट कर देता है। ग्रामीण रामनारायण यादव,कृष्ण बहादुर सिंह,राम प्रताप,सविता एवं कल्लू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार द्वारा हर महीने दिए जाने वाले खाद्यान्न में प्रति यूनिट 01किलो की कटौती की जाती है जब इसका विरोध कार्डधारियों ने कोटेदार से किया तो कोई उत्तर नहीं दिया।कोटेदार संगीता देवी के पुत्र नीतू ने कहा कि एक किलो राशन कम दिया जाता है जिससे ढुलाई व मजदूरी का खर्चा निकलता है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि राशन की दुकान पर न तो कोई बोर्ड लगाया गया है और न ही उसमें राशन का दाम लिखा गया है।लंबे समय से हो रही कटौती पर कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई है।जांच कर कर दोषी कोटेदार पर कार्रवाई करने की ग्रामीणों ने मांग की है।खागा पूर्ति निरीक्षक हरीश कुमार साहनी ने कहा कि प्रकरण की जांच करा कर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

2 दिन से लापता दूध व्यापारी

ओवरलोड वाहनों ने कस्बावासियों का जीना किया हराम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *