फतेहपुर(वी.टी)। हथगांव थाना क्षेत्र के चक बबुल्लापुर मजरे गौसपुर गांव से 2 दिन पूर्व लापता हुए दूध व्यापारी की बाइक नाले में तथा चप्पल, कपड़े खेत में पड़े मिले। सूचना पर सीओ, थाना पुलिस व फोरेंसिक की टीम गांव पहुंची और साक्ष्य संकलित कर लापता दूध व्यापारी की तलाश में जुट गई है। उधर परिजन बेटे के अचानक लापता होने से किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जाता रहे हैं।चकबबुल्लापुर मजरे गौसपुर गांव निवासी विनय कुमार उर्फ राज यादव( 20) पुत्र राम किशोर दूध का व्यापार करता है बीती 3 अप्रैल की रात 9 बजे वह बाइक में दूध का डब्बा लादकर छिवलहा कस्बा बांटने के लिए निकला था इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजन विनय की खोजबीन करते रहे लेकिन सुराग नहीं लगा। आज विनय उर्फ राज की बाइक गांव के बाहर नाले में पड़ी मिली एवं थोड़ी दूर स्थित खेत में बनियान एवं चप्पल बरामद हुए। सूचना पर सीओ वीर सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा समेत फोरेंसिक टीम मौके पहुंची और बाइक,कपड़े चप्पल कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों समेत ग्रामीणों ने विनय के अपहरण के साथ किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जाता रहे हैं। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पाण्डेय ने बताया कि लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- 2 दिन से लापता दूध व्यापारी
2 दिन से लापता दूध व्यापारी
You May Also Like
More From Author
नकाबपोश लुटेरों ने आभूषणों से भरा बैग लूटा, पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
