नकाबपोश लुटेरों ने आभूषणों से भरा बैग लूटा, पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

फतेहपुर। नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने ज्वेलर्स से सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचकर  निरीक्षण किया। घटना के खुलासे को लेकर संबंधित थाने की पुलिस को  कड़े निर्देश दिए हैं।
खखरेरू थाना क्षेत्र के शिव कुमार मौर्य की गेरिया चौराहे पर सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। 4 अप्रैल को दुकान बंद करके 7:00 बजे शाम को मोटरसाइकिल से अपने गांव केशव रायपुर केवटमई जा रहा था। तभी अंजना कबीर गांव के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचे की बट से उस पर वार कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने के बाद नकाब पोश लुटेरे सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। लुटेरे मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर उसे कहीं फेंक दिया। बैग में 40 ग्राम सोने व 1 किलो चांदी के आभूषण थे।

More From Author

जल निगम स्टोर में लगी आग लाखों का सामान जल कर राख

2 दिन से लापता दूध व्यापारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *