फतेहपुर(वीटी)। शहर के दक्षिणी नगर कार्यालय राधानगर में भाजपा के नवमनोनीत महामंत्री चन्दन सिंह चौहान का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह फौजी, पूर्व नगर अध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता गोल्डी, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता गुड्डा एवं नगर उपाध्यक्ष नागेश सिंह ने स्वागत करते हुए माला एवं पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। महामंत्री चन्दन सिंह चौहान ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखते हुए एक मजबूत और सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के जसवंत गिहार,नईम अहमद, रज्जन गुप्ता,इशरार अहमद, शैलेन्द्र मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- भाजपा नवमनोनीत महामंत्री का दक्षिणी नगर कार्यालय में हुआ स्वागत
भाजपा नवमनोनीत महामंत्री का दक्षिणी नगर कार्यालय में हुआ स्वागत
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
जमीनी विवाद के चलते युवक को पीट-पीटकर किया लहू लुहान
