फतेहपुर(वी.टी)। जनपद के चौडगरा पावर हाउस में कार्यरत एक संविदा कर्मी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार देर सुबह की है जिससे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। चौडगरा पावर हाउस में कार्यरत संविदा कर्मी नोखेलाल (38) पुत्र नेपाली उर्फ बाबा, निवासी ग्राम मौहार थाना कल्यानपुर, बुधवार को लगभग 11 बजे सिटडाउन लेकर तेंदुली फीडर की खराब लाइन ठीक करने के लिए चौडगरा-बिन्दकी मार्ग स्थित वानी इंटरनेशनल स्कूल, अलीपुर गांव के पास पहुंचे थे। वह पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहे थे, तभी अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर बिन्दकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उनके साथ विद्युत उपखण्ड अधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा तथा जेई विवेक शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि लाइन मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल विभागीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा
करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा
You May Also Like
More From Author
आनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत, परिजनो ने लगाया जाम
