बार एसोसिएशन चुनाव ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन, जुलूस में गूंजे नारे

फतेहपुर(वी.टी)। जिला बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव को लेकर आदर्श अधिवक्ता संगठन प्रत्याशियों ने ढोल नगाड़ों के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री एडवोकेट के समक्ष नामांकन दाखिल किये। इससे पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश भदौरिया व महामंत्री प्रत्याशी धर्मेंद्र मिश्रा ने कार्यकारिणी के अन्य प्रत्याशियों तथा समर्थको के साथ दीवानी कलेक्ट्रेट परिसरों में जुलूस निकाल ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों परिसर जिंदाबाद के नारों से गूंजते रहे। तत्पश्चात अवंती बाई चौराहे के समीप कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

More From Author

बार एसोसिएशन चुनाव नामांकन के पहले दिन जुलूस के साथ प्रत्याशियों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

13 हिस्ट्री शीट खोलकर पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के खिलाफ कसा  शिकंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *