फतेहपुर(वी.टी)। आगामी 01अप्रैल से चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की जमीनी स्तर पर सफलता को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने विकास खंडों में जो माइक्रो प्लान बना है उसकी दोबारा जांच कर लें।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजीव नयन गिरि ने दस्तक अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों एवं कर्मचारियों की सहभागिता के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर टीमें दस्तक देंगी और घरों के कूलर,पुराने टूटे बर्तन,मिट्टी के गमले,पाटस,टायर,फ्रिज के पीछे की ट्रे में पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगीं तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों को लेकर लोगों को जागरूक करेंगीं।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- 01 अप्रैल से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान
01 अप्रैल से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान
You May Also Like
More From Author
वाहन चेकिंग में दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
