फतेहपुर(वी.टी)। जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरवल गांव से जुड़ा एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ओवरटेक के दौरान हुई भीषण टक्कर में कुल 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल होकर विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। कोरवल व गज्जू का डेरा में घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी राजन निषाद अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने कौशांबी जनपद के कड़ा धाम गए थे। वापसी के दौरान सैनी-अजुहा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पलट गया जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर (कौशांबी) व प्रयागराज के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में कोरवल गांव की दर्शनिया (60), राजकुमारी उर्फ रामकुमारी (56), मयंक (7), मैकी (65) और सुन्दी (48) सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों की भी मौत हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। भोर में जैसे ही तीन शव गांव पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक मयंक की मां गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक के पिता मुकेश के गुजरात से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। कुछ शवों के अभी गांव न पहुंच पाने से परिजनों की बेचैनी बढ़ी हुई है। जाफरगंज थाना पुलिस देवरी चौकी पुलिस सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से वार्ता कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। सांसद नरेश उत्तम पटेल व बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद कोरवल गांव सहित आसपास का पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है और लोगों का तांता पीड़ित परिवारों के घरों पर लगा हुआ है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा, 10 की मौत, 21 घायल
ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा, 10 की मौत, 21 घायल
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने किया एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ
