फतेहपुर(वी.टी)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का यहां पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।मूसानगर स्थित आश्रम से काफिले के साथ निकलीं साध्वी पहले जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के चिल्ली मोड के पास विधायक राजेंद्र पटेल,भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शुक्ल,महामंत्री सुनील शुक्ल,जिला मंत्री भाजपा सुधीर मिश्र,वीरेंद्र द्विवेदी,सीमा द्विवेदी,रिंकू द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से निकल कर वह बकेवर,खजुहा,बिंदकी,पनई इनायतपुर,मलवां अंडरपास,मेडिकल कॉलेज,कर्पूरी ठाकुर चौराहा पहुंची जहाज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया।बाद में होटल रामाडियन में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव,विधायक कृष्णा पासवान, जय कुमार सिंह जैकी,जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई,आशीष मिश्रा,प्रभुदत्त दीक्षित,जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह,ओम मिश्र,संतोष तिवारी,पुष्पराज पटेल,पंकज त्रिपाठी,पूर्व विधायक आदित्य पांडे,संजय पांडे,कुलदीप सिंह भदौरिया,राम प्रताप गौतम,वैभव द्विवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। स्वागत से अभी भूत आयोग की अध्यक्षता ने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया हैं और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उससे जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है यह उनके लिए सौभाग्य का विषय है फावड़ा चलाने वाले की बेटी विधायक,मंत्री के बाद अब इतने बड़े पद पर पहुंची है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए जो भी होगा वह हर संभव प्रयत्न करेंगे उनके लिए जनपद पहले है और यहां के लोग उनके परिवार के समान हैं।
- Home
- Uncategorized
- साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम फतेहपुर आगमन पर जोरदार स्वागत, बोलीं जनपद के विकास को देंगी प्राथमिकता
साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम फतेहपुर आगमन पर जोरदार स्वागत, बोलीं जनपद के विकास को देंगी प्राथमिकता
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
पुलिस व बकरी चोरों के बीच मुठभेड़,एक बदमाश के पैर में लगी गोली,आठ गिरफ्तार
