कल्याणपुर पुलिस व बकरी चोर गिरोह के साथ मुठभेड़। मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली। आठ लोगों को घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार ।गोली से घायल बकरी चोर हमीरपुर जनपद का रहने वाला है।
फतेहपुर जनपद की कल्याणपुर थाने की पुलिस गुनीर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी तीन गाड़ियों में संदिग्ध नजर आए जैसे ही इन गाड़ियों को रोका गया वैसे ही इसमें सवार बकरी चोर भागने लगे। घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी ।दोनों तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में लवलेश निषाद के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल लवलेश निषाद हमीरपुर जनपद का निवासी है जबकि आठ अन्य लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़े गए बकरी चोरों के खिलाफ जनपद में कई थाना क्षेत्र में मुकदमे दर्ज हैं
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पुलिस व बकरी चोरों के बीच मुठभेड़,एक बदमाश के पैर में लगी गोली,आठ गिरफ्तार
पुलिस व बकरी चोरों के बीच मुठभेड़,एक बदमाश के पैर में लगी गोली,आठ गिरफ्तार
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
बिंदकी कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
