फूलों की होली में झूमीं व्यापार मंडल की महिलाएं

फतेहपुर(वी.टी)। बिंदकी उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महिला इकाई द्वारा कुंवरपुर रोड स्थित राम वाटिका गेस्ट हाउस में फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री डॉ. राजेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण पर फूलों की वर्षा की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। महिला इकाई अध्यक्ष स्वाति ओमर ने बताया कि सभी के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहते हैं। इस मौके पर महामंत्री किरण सोनी उपाध्यक्ष डाली गुप्ता उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष दीपिका गुप्ता के अलावा वंदना चौधरी मीनू देवी संगीत नीरज रेखा गुप्ता आशा गुप्ता उमा देवी दीपिका किरण सीमा देवी ज्योति देवी रानी देवी स्वर्णिम सिंह तथा माया देवी के अलावा डॉ ओम प्रकाश गुप्ता अनूप अग्रवाल संजय अग्रवाल सुशील यजुल कुमार ओमर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More From Author

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती

राधा नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पज्जवल उपाध्याय सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *