फतेहपुर(वी.टी)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक गांधी सभागार कलेक्ट्रेट भवन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, प्रस्तावित फूड हब की स्थापना, व्यापार मंडल के सहयोग से खाद्य लाइसेंस बनवाने तथा खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए विभाग द्वारा संचालित कार्रवाइयों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने दूषित जलापूर्ति का मुद्दा उठाते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग की, ताकि खाद्य पदार्थों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इस पर चर्चा के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में खाद्य विभाग, औषधि प्रशासन, आबकारी विभाग, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती
मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
त्योहारों से पहले डीएम-एसपी का पैदल गश्त, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा
