फतेहपुर(वी.टी)। खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर मजरे ऐलई गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर घर में रखा लाखों रुपये का सामान, बाइक, चार बकरियां, अनाज की कई बोरियां और नगदी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के सभी लोग मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की गृहस्थी जलकर खाक
