राम जानकी मंदिर के वार्षिक उत्सव में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

फतेहपुर(वी.टी) बिंदकी । राम जानकी मंदिर के वार्षिक उत्सव के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आए हुए हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और धन्य हुए। आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम तथा माता जानकी तथा अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया। प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया और मन्नत भी मांगी। बिंदकी कस्बे के मोहल्ला नजाही बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के वार्षिक उत्सव के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन कियागया। भंडारे में आए हुए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और धन्य हुए। आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम तथा माता जानकी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद पाया। इस मौके पर राम जानकी मंदिर के महंत श्री श्री 1008 स्वामी उदय दास ने बताया कि राम जानकी मंदिर के वार्षिक उत्सव के मौके पर इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें कस्बा और आसपास के तमाम गांव के लोगों ने प्रसाद पाया और धन्य हुए है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बिंदकी के चेयरमैन पति राम कुमार साहू, वरिष्ठ समाजसेवी कर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर श्रीकांत मिश्रा, प्रधानाचार्य बलराम सिंह,  भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी, भाजपा नेत्री संगीता तिवारी के अलावा गार्गी सिंह डब्बू गुप्ता श्याम गुप्ता राम मोहन गुप्ता सुशील कुमार सुनील कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

ताइक्वांडो खिलाड़ी रिचा राजपूत को सिल्वर मेडल पर सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व चल रहे युद्ध पर कवियों ने सुनाई एक से बढ़कर एक रचनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *