फतेहपुर(वी.टी)। प्रशासनिक दबाव के चलते जान गंवाने वाले शिक्षामित्र व बीएलओ अखिलेश कुमार सविता की बेटी की शादी में शिक्षक साथियों और सामाजिक संगठनों ने मदद का हाथ बढ़ाया। संयुक्त सामाजिक एकता मंच के पदाधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और आर्थिक सहायता प्रदान की। बिंदकी के ग्राम आलियाबाद निवासी शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता ने एसआईआर ड्यूटी के दौरान बेटी की शादी के लिए अवकाश न मिलने और लगातार काम के दबाव के चलते एक मार्च को आत्मघाती कदम उठा लिया था। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। रविवार को बेटी की शादी के अवसर पर संयुक्त सामाजिक एकता मंच के पदाधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया। इस दौरान शिक्षक साथियों द्वारा संकलित 61 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी परिवार को सौंपी गई, जिससे शादी की व्यवस्था में सहयोग मिल सके। इस मौके पर मंच के संयोजक डॉ. अमित पाल (जिलाध्यक्ष, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी), अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज प्रकाश, सुनील कुमार, अवधेश कुमार, शंकर लाल सविता और फूल सिंह मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- मृतक बीएलओ की बेटी की शादी में शिक्षकों ने की आर्थिक मदद
मृतक बीएलओ की बेटी की शादी में शिक्षकों ने की आर्थिक मदद
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
फिट इंडिया महिला सप्ताह के तीसरे दिन नारी सम्मान रैली, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
