बेटी की शादी के लिए 2,48,500 रुपये का सहयोग, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
फतेहपुर(वी.टी)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त प्रयास से मृतक शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता के आवास पहुंचकर उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने 2,48,500 रुपये की धनराशि मृतक के परिजनों को सौंपी, जिससे आगामी 8 तारीख को होने वाली उनकी बेटी की शादी में सहयोग मिल सके। इस दौरान शिक्षक व शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरा शिक्षक और शिक्षामित्र समाज हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है प्राथमिक विद्यालय बिंदकी के आलियाबाद गांव में कार्यरत शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता ने कथित रूप से अधिकारियों के दबाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद से शिक्षक और शिक्षामित्र संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी, जिला संरक्षक पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, ओम पटेल (जिला संयुक्त मंत्री), ब्लॉक अध्यक्ष मलवां विशाल शुक्ला, विजय त्रिपाठी, जिला मंत्री संदीप सचान, रामनरेश (उपाध्यक्ष), एस.के. साहू, जितेंद्र वर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आशीष पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष), देवमई ब्लॉक अध्यक्ष नीरज उत्तम, चमन सिंह, पवन कुमार, योगेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, विजय सिंह गौर, शिव सिंह, अरुण कुमार, शिव कुमार यादव व रविन्द्र पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे।
