बीएलओ की बेटी की शादी में सपा नेताओं का सहयोग

फतेहपुर(वी.टी)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबा गांव में 7 दिन पहले बीएलओ अखिलेश कुमार ने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें लिखा था कि उनकी पुत्री की शादी 8 मार्च को है। अधिकारियों द्वारा एस आई आर के काम का दबाव बनाया जा रहा है। छुट्टी ना मिलने कारण मैं अपनी पुत्री की शादी की तैयारी नहीं कर पा रहा हू  इसलिए सुसाइड कर रहा हूं। इस घटना के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा था। जिसमें अधिकारियों ने बीएलओ की पुत्री की शादी में आर्थिक सहयोग करने तथा अन्य सहायता प्रदान करने की बात कही थी। इसके अलावा अन्य विभिन्न राजनीतिक दलों तथा राजनीतिक संगठन के लोग भी पहुंचे थे और सहयोग का आश्वासन दिया था। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के साथ अलियाबाद गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत बीएलओ अखिलेश कुमार की पुत्री शिवांशी उर्फ दिव्यांशी को दो जोड़ी बिछिया, दो अटैची, 10 साड़ी, पर्स, एक लहंगा, डिनर सेट, बेडशीट, टी कप सेट तथा प्रेस व नगद राशि भी प्रदान किया। इस मौके पर दिवंगत अखिलेश कुमार के परिजन तथा भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

More From Author

लोकगीत फाग से सराबोर हुआ पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह

मृतक शिक्षामित्र के परिवार को शिक्षक व शिक्षामित्र संघ ने दी आर्थिक सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *