फतेहपुर(वी.टी)। खागा तहसील क्षेत्र के कूरा साधन सहकारी समिति अध्यक्ष के चुनाव को लेकर धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने शनिवार को सोसाइटी परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी की गई। अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीदने और नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान चुनाव अधिकारी पर्चा और रसीद लेकर अचानक वहां से चले गए जिससे कई इच्छुक उम्मीदवार नामांकन नहीं कर सके। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने विजयपुर ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी पर भी चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की गई ताकि मनमाने तरीके से अध्यक्ष का चयन कराया जा सके। घटना से नाराज किसानों ने सोसाइटी के बाहर नारेबाजी करते हुए काफी देर तक हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- कूरा साधन सहकारी समिति अध्यक्ष चुनाव में धांधली का आरोप, किसानों का हंगामा
कूरा साधन सहकारी समिति अध्यक्ष चुनाव में धांधली का आरोप, किसानों का हंगामा
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
15 दिन की बारिश में फतेहपुर बेहाल, 67 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत
Posted by
Vandana Times
रंग खेलने के विवाद में महिला को मारी गोली
